news-details

राजभर ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, गोमती रिवरफ्रंट मामले में लगाए आरोप

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKAHS NEWS  सुभासपा प्रमुख और यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर एक बार फिर हमला बोला है। राजभर ने गोमती रिवरफ्रंट परियोजना को लेकर अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि रिवरफ्रंट के लिए जारी धनराशि का इस्तेमाल 2017 के विधानसभा चुनाव में किया गया।राजभर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दावा किया कि गोमती रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट का करीब 60 प्रतिशत काम ही पूरा हुआ, जबकि बाकी धनराशि का दुरुपयोग हुआ। उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार के दौरान हुए भ्रष्टाचार की फाइलें एक-एक कर सामने लाई जाएंगी।उन्होंने आरोप लगाया कि परियोजना के लिए स्वीकृत 1513 करोड़ रुपये में से करीब 1437 करोड़ रुपये जारी होने के बावजूद काम अधूरा रहा। राजभर ने कहा कि जांच एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं और जल्द ही सच्चाई सामने आएगी।गोमती रिवरफ्रंट परियोजना को लेकर पहले भी विवाद सामने आते रहे हैं। योगी सरकार ने सत्ता में आने के बाद मामले की जांच के लिए समिति गठित की थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर सीबीआई ने भी केस दर्ज किया था।वहीं राजभर ने सपा में टूट को लेकर भी दावा दोहराया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में समाजवादी पार्टी में भी राजनीतिक बदलाव देखने को मिल सकता है। हालांकि सपा नेताओं ने उनके दावों को खारिज किया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि सपा पूरी तरह एकजुट है और राजभर के बयान केवल राजनीतिक आरोप हैं।