news-details

राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ल अमेठी की प्रभारी मंत्री

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी।  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रभारी मंत्रियों के जनपद बदल दिए हैं। महिला कल्याण,बाल विकास और पुष्टाहार मंत्री प्रतिभा शुक्ल को सतीश शर्मा की जगह अमेठी का प्रभारी मंत्री नियुक्त किया गया है।चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह को प्रतापगढ़ जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। सुल्तानपुर में ओम प्रकाश राजभर की जगह गिरीश चंद्र यादव प्रभारी मंत्री नियुक्त किए गए हैं। श्रम एवं सेवायोजन मंत्री मुन्नू लाल कोरी को महोबा का प्रभारी मंत्री नियुक्त किया गया है। सुरेश राही को बाराबंकी और संजीव गौड़ को चंदौली का प्रभारी मंत्री बनाया गया है।