news-details

राजीव गांधी बलिदान दिवस पर जिला अस्पताल में सेवा का भाव

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो कुशीनगर। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, पंचायती राज व्यवस्था के जनक, कंप्यूटर युग के अग्रदूत एवं संचार क्रांति के महानायक भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर गुरुवार को जिला अस्पताल रविन्द्रनगर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष रविन्द्र विश्वकर्मा ‘राधे’ के नेतृत्व में वरिष्ठ साथियों एवं कार्यकर्ताओं ने अस्पताल पहुंचकर भर्ती मरीजों और उनके परिजनों के बीच फल वितरण किया। इस दौरान मरीजों का कुशलक्षेम जानकर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई तथा ईश्वर से सभी के उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की गई।कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी जी ने देश को आधुनिक तकनीक, कंप्यूटर और संचार क्रांति के माध्यम से नई दिशा देने का ऐतिहासिक कार्य किया। ग्रामीण भारत को सशक्त बनाने के लिए पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिसे देश हमेशा याद रखेगा।पूर्व प्रत्याशी पडरौना विधानसभा 330 मोहम्मद जहीरूद्दीन ने कहा कि राजीव गांधी जी का सेवा भाव, दूरदर्शी सोच और राष्ट्र के प्रति समर्पण आज भी युवाओं एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय राजीव गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।