
PARDARSHI VIKASH NEWS फर्रुखाबाद के राजेपुर क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर निर्धारित समय पर नहीं खुल रहे हैं। इसके चलते ग्रामीणों को इलाज के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।ग्रामीणों का आरोप है कि कई केंद्रों पर एएनएम और सीएचओ समय से नहीं पहुंचते, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।दौलतपुर, अलीगढ़, कुबेरपुर, कुतलूपुर, जैनपुर, बदनपुर और गांधी समेत कई हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सुबह 11 बजे तक बंद पाए जाते हैं। दूर-दराज से आने वाले मरीजों को बिना इलाज के लौटना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बाद भी व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से नियमित निरीक्षण कराने की मांग की है।राजेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रमित राजपूत ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। लापरवाही मिलने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।