
पारदर्शी विकाश न्यूज़ बांदा। भारतीय रेड क्रास सोसाइटी बांदा के तत्वाधान में नौतपा एवं भीषण गर्मी के दौरान लोगों को हीट वेव और लू से बचाने के उद्देश्य से ष्नर सेवा नारायण सेवाष् और ष्मानवता हमारा धर्मष् के भाव को साकार करते हुए एक दिवसीय शीतल जल/शरबत एवं छबील वितरण कैंप का आयोजन किया गया। यह आयोजन जिलाधिकारी बांदा श्री अमित आसेरी जी की प्रेरणा से संपन्न हुआ। रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव अमित सेठ भोलू ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी श्री अमित आसेरी जी,अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज जी, एडीएम न्यायिक माया शंकर यादव जीतथा समिति के सदस्यों द्वारा राहगीरों को शीतल जल शरबत,पेठा, बिस्किट,नमकीन एवं कोल्ड ड्रिंक और बच्चों को टॉफियां वितरित कर किया गया।उन्होंने कहा कि संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने तन, मन और धन से सहयोग करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया। प्रातः 9 बजे से प्रारंभ हुआ यह सेवा कार्य सायं 4 बजे तक निरंतर चलता रहा, जिसमें लगभग 5000 से अधिक राहगीरों को शीतल जल, पेठा, बिस्किट,शरबत एवं अन्य राहत सामग्री वितरित की गई।भीषण गर्मी में मानव सेवा के इस कार्य की स्थानीय नागरिकों एवं राहगीरों ने सराहना करते हुए भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रयासों की प्रशंसा की। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक त्रिपाठी जीतू जी, गोपाल गोयल जी, सभापति संजय गुप्ता, भैरव अग्रवाल, अशोक गुप्ता, डॉ आर पी गुप्ता मयंक श्रीवास्तव सहित सैकड़ो लोगों ने इस जनसेवा,मानव सेवा के पुण्य कार्य में अपना योगदान प्रदान किया।