
PARDARSHI VIKASH NEWS लखनऊ/कानपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं रेल मंत्रालय, भारत सरकार की ज़ेडआरयूसीसी समिति के सदस्य डॉ. रोहित सक्सेना ने उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी से शिष्टाचार भेंट कर संगठन विस्तार और आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा की।मुलाकात के बाद डॉ. रोहित सक्सेना ने कहा कि भाजपा का संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और कार्यकर्ता बूथ स्तर तक सक्रिय रूप से जनता के बीच सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में कानपुर की राजनीति एक नए बदलाव के दौर में प्रवेश करेगी।उन्होंने विशेष रूप से कहा कि कानपुर नगर की कैंट, आर्यनगर और सीसामऊ विधानसभा सीटों पर लंबे समय से स्थापित राजनीतिक समीकरणों में बड़ा परिवर्तन देखने को मिल सकता है। उनके अनुसार अब जनता विकास, सुशासन और जवाबदेही को प्राथमिकता दे रही है, जिससे भाजपा का जनाधार लगातार बढ़ रहा है।डॉ. सक्सेना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों से जनता का विश्वास पार्टी के प्रति और मजबूत हुआ है। बैठक में संगठन विस्तार, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और आगामी चुनावी रणनीति पर भी चर्चा हुई।
