news-details

राहुल के विवादित बयान से सियासत गर

You can share this post!


 पीएम मोदी, अमित शाह और संघ तीनों को गद्दार बता डाला

नयी दिल्ली। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी यूपी में रायबरेली और अमेठी के दौरे के दौरान रायबरेली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को लेकर विवादित बयान दिया है। राहुल गांधी ने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री लोगों से अपील करते हैं कि सोना मत खरीदो, पेट्रोल-डीजल कम इस्तेमाल करो और दूसरी तरफ खुद महंगी विदेश यात्राओं पर निकल जाते हैं। राहुल गांधी ने आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह गद्दार हैं। राहुल के इस विवादित बयान से देश की सियासत गर्म हो गयी है। सत्ता पक्ष इसकी जमकर आलोचना की है, इंडी के भी कुछ दल इसकी दबे शब्दों में आलोचना कर रहे हैं। हालांकि जम्मू-कश्मीर की महबूबा मुफ्ती का कहना है जिस तरह राहुल के बयान को लेकर बवाल किया जा रहा है, वह उचित नहीं है।राहुल गांधी ने कहा- नरेंद्र मोदी ने हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेच दिया है। फिर से बोलता हूं, नरेंद्र मोदी ने हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेच दिया है। उसने अडानी को, अंबानी को और अमेरिका को हिंदुस्तान का आर्थिक सिस्टम पकड़ा दिया है। अब आर्थिक तूफान आ रहा है और नरेंद्र मोदी और हिंदुस्तान की सरकार आपको नहीं बचा पाएगी। देखना, दो-तीन महीने में आपको पता लग जाएगा। कैसा जबरदस्त झटका लगने वाला है। और आप याद रखना, नरेंद्र मोदी कहेंगे, आपसे कहेंगे, रोएंगे, जैसे कोविड के समय रोया था। जैसे नोटबंदी के समय रोया था। रोएंगे और कहेंगे मेरी गलती नहीं है। और मैं आपको बता रहा हूं कि गलती सिर्फ नरेंद्र मोदी, अमित शाह और आरएसएस की है क्योंकि इन्होंने इसको (संविधान की किताब दिखाते हुए) खत्म किया है। उन्होंने अमेठी में कहा कि देश में बिजनेस बंद हो रहे हैं और मोदी मेलोनी को टॉफी खिला रहे हैं।उन्होंने आगे कहा- नरेंद्र मोदी आपसे कहते हैं कि विदेश मत जाओ। आपसे कहते हैं सोना मत खरीदो। आपसे कहते हैं इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदो। आने वाले समय में किसान के पास खाद नहीं होगी। आर्थिक तूफान आ रहा है। आप देखना, कुछ ही महीनों में महंगाई कहां जाती है। पेट्रोल के दाम कहां जाते हैं। डीजल के दाम कहां जाते हैं, गैस के दाम कहां जाते हैं। दाल चावल के दाम कहां जाते हैं। खुल के प्रधानमंत्री कहते हैं, सोना मत खरीदो, विदेश मत जाओ, और फिर हजारों करोड़ रुपये के जहाज में विदेश चले जाते हैं। आप लोग चुप रहते हो।राहुल गांधी ने रायबरेली में बुधवार को कहा कि जब आरएसएस के कार्यकर्ता आपके सामने आएंगे तो उनसे खुलकर कहिएगा कि आपका प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और संगठन गद्दार है। आपने हिंदुस्तान को बेचने का काम किया है।इसके बाद राहुल अमेठी पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा- इटली की पीएम मेलोनी को नरेंद्र मोदी टॉफी खिला रहे हैं। रील बनाई जा रही हैं। ये बीजेपी वाले मेरा मजाक उड़ाते हैं। जो आर्थिक दीवार उन्हें खड़ी करनी थी, नहीं की। मजाक चल रहा है। देश में बिजनेस बंद हो रहे हैं। राहुल ने एक्स पर भी लिखा- आर्थिक तूफान सिर पर है और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बांट रहे हैं। किसान, युवा, महिलाएं, मजदूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं। पीएम हंसकर रील बना रहे हैं और BJP वाले ताली बजा रहे हैं।राहुल दो दिन के दौरे पर 19 मई (मंगलवार) को रायबरेली पहुंचे थे। बुधवार दोपहर 2 बजे रायबरेली से अमेठी आए। यहां संजय गांधी अस्पताल में मरीजों से मुलाकात की। इसके बाद दिल्ली रवाना हो गए। लोकसभा चुनाव 2024 के बाद राहुल 6 बार रायबरेली आ चुके हैं। यह उनका 7वां दौरा है। इससे पहले, वे 19 जनवरी 2026 को रायबरेली आए थे।इंसेट बॉक्सयह उनकी अराजकतावादी मानसिकता: नितिन नवीनराहुल के गद्दार वाले बयान पर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने पलटवार किया। उन्होंने कहा- यह उनकी अराजकतावादी मानसिकता को दिखाता है। मैं मानता हूं कि आप भारतीय राजनीति के राहु हैं, जो देश की राजनीति को दूषित करते हैं। वहीं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा- राहुल गांधी रिजेक्टेड माल हैं। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा- राहुल गांधी सत्ता न मिलने के कारण निराशा में हैं। वे पीएम मोदी को गाली नहीं दे रहे हैं, बल्कि देश को गाली दे रहे हैं।राहुल गांधी के बयान पर लोजपा (आर) सांसद अरुण भारती ने कहा, प्रधानमंत्री जब देश के बाहर जाते हैं तो ये अंतर्राष्ट्रीय रिश्ते हैं, जहां आपको भारत के भविष्य को ध्यान में रखकर अलग-अलग करार करने पड़ते है। इन चीजों का आप मजाक उड़ाएंगे तो आप देश का ही मजाक उड़ा रहे हैं। राहुल गांधी की बुद्धिमत्ता पर ये सवाल उठना चाहिए कि जब आपके समय में आपके प्रधानमंत्री बाहर जाते थे तब क्या वे देश की बात करते थे?