
पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे मानहानि मामले में एमपी/एमएलए कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई नहीं हो सकी। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 29 जून की तारीख तय की है। राहुल गांधी के अधिवक्ता काशी शुक्ला ने बताया कि मामले से जुड़ी एक पुनरीक्षण याचिका एडीजे कोर्ट-5 में लंबित है। इसमें कथित बयान की सीडी की आवाज का राहुल गांधी की वास्तविक आवाज से विधि विज्ञान प्रयोगशाला में मिलान कराने की मांग की गई है। इस याचिका पर 25 जून को बहस होगी।यह मामला वर्ष 2018 का है। कर्नाटक चुनाव के दौरान राहुल गांधी के एक बयान को लेकर भाजपा नेता विजय मिश्रा ने सुल्तानपुर एमपी/एमएलए कोर्ट में मानहानि का परिवाद दाखिल किया था। कोर्ट ने मामले को स्वीकार कर सुनवाई शुरू की थी।