
पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर। राहुल गांधी के संभावित सुल्तानपुर दौरे को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने बैठक कर तैयारियों पर चर्चा की। कार्यकर्ताओं को ब्लॉक से बूथ स्तर तक जिम्मेदारियां सौंपने के साथ स्वागत, रूट व्यवस्था और प्रचार-प्रसार की रूपरेखा बनाई गई। राहुल गांधी के खिलाफ अमित शाह पर कथित आपत्तिजनक बयान से जुड़े करीब आठ वर्ष पुराने मानहानि मामले में 26 अक्टूबर को एमपी/एमएलए कोर्ट में फैसला आना है। परिवाद विजय मिश्रा ने दाखिल किया था। फैसले के दिन राहुल गांधी के सुल्तानपुर पहुंचने की संभावना जताई जा रही है, हालांकि उनके दौरे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।