news-details

राहुल गांधी के जन्मदिन पर फाजिलनगर में कांग्रेसियों ने काटा केक

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो फाजिलनगर (कुशीनगर)। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन गुरुवार को फाजिलनगर स्थित कांग्रेस कार्यालय पर उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और उनके नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया।इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया तथा गगनभेदी नारों के बीच राहुल गांधी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। कांग्रेस कार्यालय को गुब्बारों और पार्टी के झंडों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था।पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि राहुल गांधी देश में नफरत के माहौल के बीच मोहब्बत और भाईचारे का संदेश देने का कार्य कर रहे हैं। साथ ही समाज के दबे-कुचले, शोषित और वंचित वर्गों की आवाज को मजबूती से उठा रहे हैं।कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी आज आम लोगों की आवाज बनकर उभरे हैं और जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने का कार्य कर रहे हैं।कार्यक्रम में कांग्रेस विधानसभा प्रभारी गोरख यादव, ब्लॉक अध्यक्ष पलटन, मंडल अध्यक्ष विजय सिंह, प्रमोद तिवारी, भुआली प्रसाद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। पूरे समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा और राहुल गांधी के समर्थन में जमकर नारेबाजी की गई।