news-details

राहुल गांधी आज अमेठी से देंगे जन मुद्दों को आवाज

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। लोकसभा में प्रति पक्ष के नेता राहुल गांधी आज एक दिवसीय दौरे पर अमेठी आ रहे हैं। राहुल गांधी आज जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिला अध्यक्ष स्वर्गीय योगेन्द्र मिश्र के जामों रोड स्थित आवास जाकर परिजनों से मुलाकात करेंगे।10.30बजे वे गौरीगंज बाईपास मोड़ पर पूरे तेजी ग्राम में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। 12बजे संजय गांधी अस्पताल मुंशीगंज में अल्ट्रासाउंड मशीन और आडिटोरियम का लोकार्पण करेंगे।जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से राहुल गांधी के दौरे की तैयारी पूरी कर ली गई है। लोकसभा चुनाव के बाद राहुल गांधी पहले बड़े कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। कार्यकर्ता सम्मेलन में भीड़ जुटाने के लिए अमेठी और रायबरेली के कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी ताकत से जुटे हुए हैं।जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने मंगलवार को कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का निरीक्षण किया और पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी और ब्लॉक अध्यक्ष मौजूद रहे।

 

अमेठी और गांधी परिवार का संबंध केवल राजनीति तक सीमित नहीं,बल्कि यह भरोसे, सेवा और भावनात्मक जुड़ाव की एक सशक्त परंपरा है। स्वर्गीय राजीव गांधी ने जिस विकास, संवाद और जनसरोकार की नींव यहां रखी, वह आज भी अमेठी की पहचान का अभिन्न हिस्सा है। इसी विरासत को आगे बढ़ाते हुए राहुल गांधी निरंतर जनहित के मुद्दों को उठाते रहे हैं और आमजन की आवाज को मंच देते रहे हैं। देश में जनहित के मुद्दों को उठाने और संसद को जनता की आवाज की कार्यशाला बनाने में राहुल गांधी की कार्यशैली पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए विपरीत परिस्थितियों में सत्ता से लडने और सरकार की गलत नीतियों के विरुद्ध खड़े होने की ताकत देती है।-अनिल सिंह