
PARDARSHI VIKASH NEWS फर्रुखाबाद के कादरीगेट थाना पुलिस ने रोडवेज बस में महिला का बैग चोरी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के जेवर और नकदी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, घटना 29 जून की है, जब शमसाबाद निवासी उमा देवी अपने दो बेटों के साथ सवायजपुर स्थित मायके जाने के लिए रोडवेज बस में सवार हुई थीं।बस में मौजूद तीन युवकों ने मदद के बहाने उनका ट्रॉली बैग रखवाया और उन्हें आगे की सीट पर बैठा दिया। इसी दौरान आरोपियों ने बैग का कुंडा तोड़कर उसमें रखे 25 हजार रुपये नकद और सोने के जेवर चोरी कर लिए। वारदात के बाद तीनों आरोपी कादरीगेट के पास बस से उतरकर फरार हो गए।जांच के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी विकास राजपूत उर्फ कर्रू, निवासी ग्राम ब्रह्मपुरी, थाना मेरापुर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपने दो साथियों नीरज और रामनरेश उर्फ नरेश के साथ चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सोने के कुंडल, नाक का फूल और 10 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। फरार दोनों आरोपियों की तलाश जारी है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।