news-details

रोडवेज बस हादसे में घायल मरीजों ने उठाए अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS आगरा-दिल्ली हाईवे पर रोडवेज बस पलटने के हादसे के बाद घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। घायल यात्रियों ने इमरजेंसी व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि चोट लगने के बावजूद उन्हें समय पर इलाज नहीं मिला।हादसे में घायल धर्मप्रकाश ने बताया कि सिर में चोट लगने से खून बह रहा था, लेकिन इमरजेंसी पहुंचने के बाद भी करीब एक घंटे तक उसे इलाज नहीं मिला। मजबूरी में उसे जमीन पर बैठकर उपचार का इंतजार करना पड़ा। एक अन्य घायल यात्री ने भी आरोप लगाया कि उसे न तो स्ट्रेचर मिला और न ही बैठने की उचित व्यवस्था की गई।वहीं बस परिचालक रूपेंद्र ने बताया कि घायल होने के बाद भी उसे समय पर स्ट्रेचर उपलब्ध नहीं कराया गया। वह खुद पैदल चलकर इमरजेंसी से बेड तक पहुंचा।बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे मथुरा से आगरा आ रही उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस का पहिया निकल गया था। इसके बाद बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में करीब 10 यात्री घायल हुए थे। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया गया।घायलों की शिकायतों के बाद अस्पताल की इमरजेंसी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। मामले में प्रशासनिक स्तर पर जांच की बात कही जा रही है।