news-details

रोबोटिक तकनीक से टॉन्सिल कैंसर का सफल इलाज

You can share this post!

 

पारदर्शी विकाश न्यूज़ लखनऊ। मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में स्टेज-2 टॉन्सिल कैंसर से पीड़ित 35 वर्षीय मरीज का ट्रांस ओरल रोबोटिक सर्जरी (TORS) तकनीक से सफल उपचार किया गया। इस आधुनिक प्रक्रिया में बिना किसी बाहरी कट के ट्यूमर को सटीक रूप से हटाया गया, जिससे मरीज के शरीर पर कोई दिखाई देने वाला निशान नहीं रहा।बहराइच निवासी मरीज शकील अहमद लंबे समय से गले में दर्द और निगलने में परेशानी से जूझ रहे थे। जांच के बाद उनमें टॉन्सिल कैंसर की पुष्टि हुई। इसके बाद सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के निदेशक डॉ. कमलेश वर्मा और उनकी विशेषज्ञ टीम ने दा विंची रोबोटिक सिस्टम की मदद से सर्जरी की।डॉक्टरों के अनुसार, इस तकनीक से मरीज को कम दर्द, कम रक्तस्राव और तेजी से रिकवरी का लाभ मिला। ऑपरेशन के कुछ दिनों बाद ही मरीज की स्थिति स्थिर हो गई और उन्होंने सामान्य भोजन लेना शुरू कर दिया।विशेषज्ञों ने बताया कि हेड एंड नेक कैंसर के इलाज में यह तकनीक एक बड़ी प्रगति है, जिससे कई मामलों में लंबी कीमोथेरेपी या रेडिएशन की आवश्यकता भी कम हो सकती है। डॉक्टरों ने लोगों को लगातार गले में दर्द, आवाज बदलना या निगलने में परेशानी जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करने की सलाह दी है।