news-details

PM मोदी के UAE दौरे में बड़े समझौते, 5 अरब डॉलर निवेश का ऐलान

You can share this post!

PARDARSHI VIKASH NEWS प्रधानमंत्री Narendra Modi शुक्रवार को United Arab Emirates दौरे पर अबूधाबी पहुंचे, जहां उनका गार्ड ऑफ ऑनर के साथ स्वागत किया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक UAE एयरफोर्स के F-16 फाइटर जेट्स ने प्रधानमंत्री के विमान को एस्कॉर्ट किया। एयरपोर्ट पर UAE राष्ट्रपति Mohamed bin Zayed Al Nahyan ने पीएम मोदी का गले लगाकर स्वागत किया।दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक में ऊर्जा, रक्षा, निवेश और इंफ्रास्ट्रक्चर सहयोग को लेकर कई अहम समझौते हुए। भारत और UAE के बीच LPG सप्लाई, स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व और वडिनार में शिप रिपेयर क्लस्टर स्थापित करने को लेकर MoU साइन किए गए। इसके अलावा रक्षा सहयोग बढ़ाने पर भी सहमति बनी।UAE ने भारतीय इंफ्रास्ट्रक्चर, RBL Bank और सम्मान कैपिटल में 5 अरब डॉलर निवेश का ऐलान किया है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक दोनों देशों ने ऊर्जा सुरक्षा, व्यापार, निवेश और वेस्ट एशिया के मौजूदा हालात पर भी चर्चा की।बैठक के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि “मैं अपने दूसरे घर आया हूं।” उन्होंने गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए UAE राष्ट्रपति का आभार जताया और कहा कि एयरफोर्स जेट्स द्वारा एस्कॉर्ट किया जाना भारत की जनता का सम्मान है।प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों में भारत-UAE रणनीतिक साझेदारी का महत्व और बढ़ गया है। उन्होंने भरोसा जताया कि दोनों देश आने वाले समय में हर क्षेत्र में साथ आगे बढ़ेंगे।वेस्ट एशिया के हालात पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट का खुला और सुरक्षित रहना जरूरी है। उन्होंने कहा कि भारत हमेशा संवाद और कूटनीति के जरिए समाधान का पक्षधर रहा है तथा क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाल करने के लिए हरसंभव सहयोग देगा।PM मोदी ने UAE पर हुए हमलों की निंदा करते हुए कहा कि किसी भी रूप में ऐसे हमले स्वीकार नहीं किए जा सकते। उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता बनाए रखने के लिए UAE द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना भी की।भारत और UAE के बीच व्यापारिक संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं। UAE भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है और दोनों देशों के बीच 6 लाख करोड़ रुपए से अधिक का कारोबार होता है। भारत UAE को पेट्रोलियम उत्पाद, जेम्स एंड ज्वेलरी, खाद्य पदार्थ, टेक्सटाइल, इंजीनियरिंग मशीनरी और केमिकल्स का निर्यात करता है।