
PARDARSHI VIKASH NEWS प्रधानमंत्री Narendra Modi की पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील का असर कई राज्यों में दिखने लगा है। दिल्ली में मंत्री Ashish Sood कार्यक्रम में जाने के लिए मेट्रो और ई-रिक्शा से पहुंचे। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के जस्टिस डीडी बंसल साइकिल चलाकर कोर्ट पहुंचे, जबकि मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने अपने काफिले में गाड़ियों की संख्या घटा दी।उत्तर प्रदेश में सांसदों और विधायकों को हफ्ते में एक दिन बस या मेट्रो से सफर करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही बड़े कॉर्पोरेट ऑफिसों में सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम लागू करने की तैयारी है। राज्य सरकार ने सरकारी बैठकों और सेमिनार को भी वर्चुअल करने का फैसला लिया है।मध्य प्रदेश में मंत्रियों और VIP काफिलों पर भी नियंत्रण लगाया गया है। मुख्यमंत्री के स्थानीय दौरे के दौरान अब काफिले में सिर्फ 8 वाहन शामिल होंगे। ऊर्जा मंत्री Pradyuman Singh Tomar ई-स्कूटर से कार्यक्रम में पहुंचे।महाराष्ट्र में मंत्री Ashish Shelar ने फ्रांस में होने वाले कांस फिल्म फेस्टिवल में शामिल नहीं होने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय हित को देखते हुए विभागीय खर्च कम किए जा रहे हैं और अधिकतर बैठकें ऑनलाइन होंगी।प्रधानमंत्री मोदी ने 10 और 11 मई को लोगों से अपील की थी कि वे अनावश्यक वाहन उपयोग कम करें, मेट्रो और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल बढ़ाएं, विदेश यात्राएं टालें और एक साल तक सोना खरीदने से बचें।