news-details

पद नहीं, जनता की जिम्मेदारी उठाना चाहता हूं : अमरेंद्र सिंह पिंटू

You can share this post!

_आधी_ रात में भी मदद के लिए खटखटाएं मेरा दरवाजा
 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। भाजपा नेता अमरेंद्र सिंह पिंटू ने कहा कि राजनीति में उनका उद्देश्य पद और प्रतिष्ठा हासिल करना नहीं, बल्कि अमेठी की जनता के सुख-दुख में सहभागी बनना है। वह चाहते हैं कि किसी भी परिवार पर संकट आने पर लोग मदद के लिए आधी रात में भी उनका दरवाजा खटखटाने से न हिचकें।अमरेंद्र सिंह पिंटू ने कहा कि जब किसी मां को बीमार बच्चे के इलाज के लिए परेशान होते देखते हैं, किसी युवा को मजबूरी में गांव छोड़कर शहर जाते देखते हैं या किसी किसान को मौसम की मार से चिंतित पाते हैं, तो उन्हें अपनी जिम्मेदारी का एहसास होता है। आम लोगों की समस्याएं ही उन्हें जनसेवा के लिए प्रेरित करती हैं।उन्होंने कहा कि वह जनता से अधिकार नहीं, बल्कि उसकी जिम्मेदारी उठाने का अवसर मांगते हैं। जनता की हर खुशी में शामिल हो पाएं या नहीं, लेकिन उसके दुख में सबसे पहले साथ खड़े रहने का प्रयास जरूर करेंगे। अमेठी के किसी भी परिवार पर विपत्ति आने पर लोग उन्हें याद कर सकें, यही उनकी प्राथमिकता है।‘वादे करने नहीं, अमेठी की माटी को समर्पित होने आया हूं’ उन्होंने कहा कि अमेठी उनके लिए केवल विधानसभा क्षेत्र नहीं, बल्कि अपनी मिट्टी और यहां के लोगों से जुड़ाव का प्रतीक है। उनका संकल्प जनसेवा, संवेदनशीलता और जनता के प्रति जवाबदेही के साथ काम करना है।