
पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा। पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल द्वारा पुलिस लाइन बांदा में तैनात मुख्य आरक्षी बाल मुकुन्द यादव के उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नत होने पर स्टार लगाकर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कार्य क्षेत्र में आने वाली नवीन चुनौतियों के बारे में अवगत कराया गया साथ ही उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई । इस दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक बांदा/ क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक भी मौजूद रही । बता दें कि उ0नि0 बाल मुकुन्द यादव मूल रुप से प्रयागराज के रहने वाले है तथा वर्ष 1986 में जनपद प्रयागराज से उत्तर-प्रदेश पुलिस सेवा में भर्ती हुए थे ।