
pardarshi vikas news banda
राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद (रजि.) बांदा इकाई के पदाधिकारियों और पत्रकारों ने रेलवे पुलिस फोर्स (RPF) द्वारा कथित अभद्रता के विरोध में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में बताया गया कि रेलवे परिसर में दो युवकों द्वारा बैनर लगाने के मामले में RPF ने उन्हें बैठा लिया था। इस संबंध में जानकारी लेने पहुंचे पत्रकार नीरज निगम, ललित कुमार और महिला पत्रकार रूपा गोयल के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया। आरोप है कि महिला पत्रकार का मोबाइल छीनकर धक्का-मुक्की भी की गई, जो बेहद निंदनीय है।पत्रकारों ने इसे प्रेस की स्वतंत्रता और अधिकारों का हनन बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकना आवश्यक है।ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर घटना की निंदा की और न्याय की मांग उठाई। पत्रकारों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।