news-details

पत्नी से विवाद के चलते युवक ने पेड़ से फांसी लगाकर दी जान

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम बंशियापुर में सोमवार सुबह एक 25 वर्षीय युवक का शव आम के पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान सुदेश सिंह उर्फ कृष्णा के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।परिजनों के अनुसार सुदेश का पत्नी से विवाद चल रहा था। उसकी पत्नी करीब चार महीने से मायके में रह रही थी। इसी तनाव के चलते युवक ने यह कदम उठाया। सुदेश दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था और पिछले एक महीने से घर पर रह रहा था।भाई छविराम सिंह ने बताया कि रात तक सुदेश घर पर था। सुबह ग्रामीणों ने उसका शव पेड़ से लटका देखा। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें पत्नी के वापस न आने का जिक्र होने की बात सामने आई है।थानाध्यक्ष विपिन मलिक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सुसाइड नोट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। परिवार में युवक की मौत के बाद कोहराम मचा हुआ है।