news-details

पत्नी से विवाद के बाद युवक ने खाया जहरीला पदार्थ

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। रामगंज थाना क्षेत्र के छीड़ा गांव में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई है।जानकारी के अनुसार, मिर्जापुर के बीघापुर निवासी अजय प्रताप तिवारी ने करीब छह साल पहले प्राची तिवारी से प्रेम विवाह किया था। प्राची पिछले करीब एक महीने से अपने मायके छीड़ा में रह रही थी। सोमवार दोपहर अजय ससुराल पहुंचा, जहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद अजय ने जहरीला पदार्थ खा लिया।सूचना पर पीआरवी 6907 मौके पर पहुंची और युवक को प्रतापगढ़ के कोहरौड़ स्थित सीएचसी में भर्ती कराया। थाना प्रभारी रामराज कुशवाहा ने बताया कि युवक की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।