news-details

पत्नी के न लौटने से परेशान युवक ने दी जान

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Hamirpur

हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मामला गहरौली खुर्द गांव का है, जहां 23 वर्षीय संतोष कुमार ने गुरुवार देर शाम अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों को घटना की जानकारी होने पर उन्होंने तत्काल युवक को फंदे से उतारकर मौदहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों के अनुसार संतोष का विवाह करीब एक वर्ष पहले लरौंद गांव में हुआ था। उसकी पत्नी सुमन इन दिनों मायके में रह रही थी और वापस नहीं लौट रही थी। बताया गया कि इसी बात को लेकर संतोष मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। परिवार का कहना है कि कुछ मांगों को लेकर विवाद भी चल रहा था, जिससे वह तनाव में था।

संतोष चार भाइयों में सबसे छोटा था और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।