news-details

पत्नी की मौत की खबर सुनते ही पति ने भी तोड़ा दम,

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS वाराणसी के लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रेमचंद नगर कॉलोनी में पति-पत्नी के अटूट रिश्ते की मार्मिक घटना सामने आई है। बीमार पत्नी की मौत की खबर सुनने के कुछ देर बाद ही पति की भी मौत हो गई। बेटा जब मां का शव लेकर घर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो पिता का शव बाथरूम में पड़ा मिला।मृतक हाजी सैयद कासिम अहमद (85) रिटायर्ड डाककर्मी थे, जबकि उनकी पत्नी सैयदा बेगम (75) को पैरालाइज का अटैक आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बेटे और पेशे से अधिवक्ता सैयद कमाल जाफरी ने बताया कि पहले मां को दीनदयाल अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें बीएचयू रेफर कर दिया गया। इस दौरान पिता लगातार फोन कर पत्नी का हाल पूछते रहे और काफी परेशान थे।शाम को बीएचयू में सैयदा बेगम की मौत हो गई। बेटे ने इसकी जानकारी पिता को भी दी। करीब दो घंटे बाद जब परिवार मां का शव लेकर घर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी आवाज देने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला, जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो हाजी सैयद कासिम अहमद का शव बाथरूम में मिला।पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार किया था, लेकिन संदिग्ध परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस