
पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर। जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना और धोखे से शादी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता शबाना का निकाह 16 फरवरी 2022 को लंभुआ थाना क्षेत्र के आदर्श नगर निवासी जमील हसन से हुआ था। आरोप है कि पति ने अपनी पहली शादी और बच्चों की जानकारी छिपाकर उससे विवाह किया। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज में अपाचे बाइक की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगा।महिला का आरोप है कि बीमारी के दौरान भी उसका इलाज नहीं कराया गया। बाद में मायके पक्ष ने उसका ऑपरेशन कराया। 9 मई को ससुराल में उसे कमरे में बंद कर लात-घूंसों से मारपीट की गई और घर से निकाल दिया गया।पीड़िता को बाद में पति की पहली शादी और बच्चों की जानकारी मिली, जिसे पूरी तरह छिपाया गया था। आरोप है कि पहली पत्नी के साथ भी मारपीट की गई थी।महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।