
पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ
भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर पुरनिया स्थित कार्यालय में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भगवान परशुराम का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया और सनातन धर्म के ध्वजवाहक आचार्यों व विद्वानों को सम्मानित किया गया।इस मौके पर विधायक डॉ. नीरज बोरा और वत्सल बोरा मौजूद रहे। डॉ. नीरज बोरा ने कहा कि संस्कृति संरक्षण में ब्राह्मण समाज का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने भगवान परशुराम के आदर्शों और धर्म-संरक्षण के संकल्प को याद करते हुए कहा कि सनातन परंपरा को आगे बढ़ाने में संतों और विद्वानों की भूमिका अहम है।उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान समय में देशभर में धार्मिक जागरूकता बढ़ रही है और युवा वर्ग तीर्थ स्थलों व संस्कृति की ओर आकर्षित हो रहा है, जो आध्यात्मिक पुनर्जागरण का संकेत है।कार्यक्रम में कई संत, पुजारी और विद्वान शामिल हुए, जिनमें अयोध्या धाम, विंध्याचल और अन्य धार्मिक स्थलों के आचार्य व पुजारी प्रमुख रहे। समारोह का संचालन कृपाशंकर मिश्र ने किया।