news-details

परशुराम जन्मोत्सव पर सम्मान समारोह

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Kanpur

 अखिल भारतीय सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव एवं सम्मान समारोह का आयोजन अंध विद्यालय सभागार, नेहरू नगर, कानपुर में किया गया। समारोह का शुभारंभ भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण, पूजन और आरती के साथ किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र दुबे, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डॉ. दिवाकर मिश्र, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र द्विवेदी, नरेश त्रिपाठी, प्रदेश महामंत्री ओम नारायण त्रिपाठी, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष वरुण मिश्रा, असीम बाजपेई, डॉ. वी.एन. त्रिपाठी, अनूप त्रिपाठी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश शासन की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने बार एसोसिएशन कानपुर के महामंत्री विनय मिश्रा, बाल योगी अरुण चेतन पुरी जी महाराज, उद्योगपति नरेंद्र शर्मा, ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र शुक्ला, चार्टर्ड अकाउंटेंट संस्कार अवस्थी, एडवोकेट पवन तिवारी का अंगवस्त्र, प्रतीक चिन्ह एवं माला पहनाकर सम्मान किया।समारोह में उपस्थित महासभा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में केंद्र एवं प्रदेश सरकार से सवर्ण आयोग के गठन का प्रस्ताव पारित किया। साथ ही गरीब सवर्ण विद्यार्थियों को अल्पसंख्यक, अनुसूचित एवं पिछड़ी जाति के विद्यार्थियों की भांति छात्रवृत्ति प्रदान करने की मांग भी रखी गई।इस अवसर पर पार्षद आलोक पांडे, भूपत तिवारी, महेश मिश्रा, आशुतोष शुक्ला, अपर्णा दुबे, मंजू त्रिपाठी, सुषमा मिश्रा सहित बड़ी संख्या में विप्र बंधु एवं बहनें उपस्थित रहीं।