news-details

परमट स्कूल विवाद पर गरमाई राजनीति

You can share this post!

 

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। परमट प्राइमरी स्कूल में सपा प्रमुख अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाए जाने के बाद उठे विवाद ने तूल पकड़ लिया है। मामले में गुरुवार को स्कूल के हेड मास्टर नवीन कुमार त्रिपाठी को सस्पेंड कर दिया गया, जिसके बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है।सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने इस कार्रवाई को गलत बताते हुए आरोप लगाया कि यह सत्ता के दबाव में की गई कार्रवाई है। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से सरकारी स्कूलों में बच्चों के लिए ड्रेस, बैग और अन्य सामग्री वितरण का कार्य करते आ रहे हैं और यह कार्यक्रम भी उसी कड़ी का हिस्सा था।विधायक ने सवाल उठाया कि जब पहले एक अन्य कार्यक्रम में एक नेता द्वारा बच्चों को ब्लैकबोर्ड पर ‘न से नरेंद्र’ और ‘म से मोदी’ पढ़ाया गया था, तब कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई। उन्होंने कहा कि यदि सामाजिक कार्यों के तहत बच्चों को सामग्री दी जा रही है तो उसे गलत नहीं माना जाना चाहिए।उन्होंने यह भी दावा किया कि प्रधानाचार्य को गलत तरीके से सस्पेंड किया गया है और उनके अनुसार स्कूल प्रशासन पर दबाव बनाकर कार्रवाई की गई है।वहीं, बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली थी कि स्कूल में शैक्षिक गतिविधियों के अलावा राजनीतिक गतिविधियां की जा रही थीं। जांच के बाद खंड शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर प्रधानाचार्य को दोषी पाया गया और उन्हें सस्पेंड कर दिया गया।इस पूरे मामले के बाद क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है और दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं।