news-details

पर्यावरण व योग दिवस की तैयारी पर आरोग्य भारती की बैठक

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। आरोग्य भारती कानपुर प्रांत की ऑनलाइन प्रांतीय बैठक रविवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में प्रांत, विभाग एवं जिलों की कार्यकारिणी के सदस्यों ने सहभागिता की। बैठक का मुख्य उद्देश्य 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस तथा 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रमों की कार्ययोजना तैयार करना रहा।बैठक का संचालन प्रांत सचिव श्याम सुंदर गुप्ता ने किया। उन्होंने पिछले वर्ष के अनुभवों के आधार पर इस वर्ष अधिक व्यापक एवं प्रभावी कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर दिया।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने Triple PPP मॉडल पर प्रकाश डालते हुए पर्यावरण, प्लास्टिक और पानी पर विशेष कार्य करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने पौधारोपण, प्लास्टिक मुक्त वातावरण और जल संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने पर बल दिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर श्रीमती नमिता दुबे ने सुझाव दिया कि पिछले वर्ष जिन स्थानों पर योग कार्यक्रम आयोजित हुए थे, उन्हें दोहराया जाए तथा नए स्थानों को भी जोड़ा जाए। उन्होंने सभी जिलों से कार्यक्रमों की विस्तृत योजना प्रांत को भेजने का आग्रह किया।प्रांत अध्यक्ष डॉ. बी. एन. आचार्य ने कहा कि सभी कार्यक्रम आरोग्य भारती के बैनर तले आयोजित किए जाएं और प्रत्येक जिला अपनी इकाइयों का गठन कर संगठनात्मक मजबूती सुनिश्चित करे।बैठक में वर्ष 2025 की उपलब्धियों की समीक्षा भी की गई। बताया गया कि पिछले वर्ष योग दिवस के 12 जिलों में लगभग 40 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित हुए थे। इस वर्ष 60 से 70 स्थानों तक कार्यक्रम बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। पर्यावरण दिवस के कार्यक्रमों को भी और अधिक विस्तार देने का संकल्प लिया गया।श्याम सुंदर गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष संगठन का विशेष लक्ष्य अधिक से अधिक परिवारों को “आरोग्य परिवार” के रूप में जोड़ना है। इसके तहत आरोग्य रसोई, आरोग्य वाटिका और संतुलित आहार के माध्यम से लोगों को निवारक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाएगा।बैठक का शुभारंभ धन्वंतरि स्तवन और समापन शांति मंत्र के साथ हुआ। बैठक में कुल 33 सदस्यों ने भाग लिया और सभी ने कार्ययोजना को सफल बनाने का संकल्प लिया।