news-details

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने निकली जागरूकता रैली

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ बबेरू (बांदा)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लवरुद्र ललित कला फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित पांच दिवसीय ग्रीष्मकालीन संस्कार कार्यशाला के समापन पर पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली गई। रैली कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए सरस्वती शिशु मंदिर में संपन्न हुई।कार्यशाला में बच्चों को योग, खेल, जूडो-कराटे, चित्रकला, कबाड़ से जुगाड़, नृत्य एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षकों ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया।समापन समारोह में प्रतिभागी बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय विक्रम सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संचालन दुर्गा प्रसाद अग्रहरी ने किया।