news-details

पर्यावरण संकल्प एवं बीजारोपण योजना बैठक आयोजित

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ आगरा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महामना मालवीय मिशन, आगरा संभाग द्वारा समृद्ध सागर अपार्टमेंट, न्यू आगरा में “पर्यावरण संकल्प एवं बीजारोपण योजना बैठक” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पर्यावरण विशेषज्ञ प्रो. श्याम सुंदर सिंह चौहान ने की। मुख्य अतिथि वरिष्ठ शिक्षाविद् प्रो. पी.एन. अस्थाना तथा मुख्य वक्ता पर्यावरणविद् डॉ. मुकुल पांड्या रहे। कार्यक्रम का संयोजन राकेश चंद्र शुक्ला ने किया।मुख्य वक्ता डॉ. मुकुल पांड्या ने आगरा क्षेत्र की जलवायु और भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप पौधों के चयन एवं संरक्षण पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केवल पौधारोपण ही नहीं, बल्कि पौधों का संरक्षण और संवर्धन भी आवश्यक है।प्रो. पी.एन. अस्थाना ने महामना पंडित मदन मोहन मालवीय के पर्यावरण प्रेम और उनके वृक्षारोपण कार्यों का उल्लेख करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रो. श्याम सुंदर सिंह चौहान ने प्लास्टिक प्रदूषण को गंभीर चुनौती बताते हुए इसके प्रभावी नियंत्रण की आवश्यकता पर बल दिया।महामना मालवीय मिशन, आगरा संभाग के महासचिव राकेश चंद्र शुक्ला ने उपस्थित लोगों से कम से कम एक पौधा लगाने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने पर्यावरण संतुलन, वृक्ष संरक्षण और जैविक जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया।बैठक में पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों तथा आगामी वर्षा ऋतु में व्यापक वृक्षारोपण एवं बीजारोपण अभियान की रूपरेखा पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि वर्षा ऋतु में जनभागीदारी के साथ चलाया जाने वाला पौधारोपण अभियान अधिक प्रभावी रहेगा।कार्यक्रम में 50 से अधिक पर्यावरण प्रेमियों, शिक्षाविदों, चिकित्सकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने भाग लिया तथा पर्यावरण संरक्षण, बीजारोपण, वृक्षारोपण एवं वृक्ष संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया। अंत में सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।