news-details

पर्यावरण पार्क में गूंजा योग का संदेश

You can share this post!

 

पादर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सीताकुंड स्थित पर्यावरण पार्क में भव्य योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बड़ी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योग कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया।राज्यमंत्री, जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक चारु निगम सहित प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने सामूहिक रूप से योग, प्राणायाम और विभिन्न आसनों का अभ्यास किया। कार्यक्रम के अंत में योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया गया। आयोजन के सफल संचालन पर अधिकारियों ने मुख्य अतिथि का स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।