news-details

परिषदीय अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन की बैठक संपन्न

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदासोमवार को परिषदीय अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन, जनपद बांदा की एक महत्वपूर्ण बैठक टीचर्स सोसाइटी, बंगालीपुरा, बांदा में संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुशील पाण्डेय ने की तथा संचालन जिला संयोजक अतुल अवस्थी द्वारा किया गया। अपने उद्बोधन में अवस्थी ने संगठन की वर्तमान गतिविधियों, भविष्य की रणनीति एवं संगठन विस्तार की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए सभी साथियों से सक्रिय सहभागिता की अपेक्षा की।बैठक में संगठन की मजबूती, सदस्यता विस्तार, ब्लाक एवं जिला स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, लंबित समस्याओं के समाधान तथा अनुदेशक हितों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित साथियों द्वारा दिए गए सुझावों एवं संगठन की आगामी कार्ययोजना पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया।संगठन के विस्तार को गति प्रदान करते हुए सर्वसम्मति से निम्न पदाधिकारियों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए। इस मौके पर जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती सुधा प्रजापति, उपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना चौधरी, जिला संगठन मंत्री अलख अवस्थी, जिला प्रवक्ता अभिषेक कुमार,जिला कोषाध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी (गुरु), जिला सचिव धीरज तिवारी, अरुण अग्रहरी एवं राकेश प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष दीपक धुरिया एवं महेश कचेर रहे। इसके अतिरिक्त संगठन के संरक्षक मंडल में श्रीमती माधुरी गुप्ता, सूर्यप्रकाश एवं अरुण सिंह को शामिल किया गया।