news-details

परेड बाजार मुद्दे पर शहर काजी का ज्ञापन

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। परेड बाजार हटाने के आदेश के विरोध में हाफिज अब्दुल कुद्दूस हादी ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने रजबी ग्राउंड परेड के इतिहास और उसकी कानूनी स्थिति की जानकारी प्रशासन को दी। जमीयत उलेमा उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष हाफिज अब्दुल कुद्दूस हादी के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि रजबी ग्राउंड का इतिहास वर्ष 1814 से जुड़ा है और 1859 में इस जमीन को वक्फ घोषित किया गया था। प्रतिनिधिमंडल ने दावा किया कि इससे जुड़े दस्तावेज मुहाफिज खाना, जब्ती रजिस्टर और वक्फ बोर्ड रिकॉर्ड में मौजूद हैं।शहर काजी ने कहा कि इस स्थान से हजारों परिवारों की रोजी-रोटी जुड़ी है और यह गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल भी है। वहीं जिलाधिकारी ने मामले में नई जानकारी मिलने की बात कहते हुए निष्पक्ष निर्णय का भरोसा दिया।