news-details

पनकी व जवाहरपुर बिजली घरों के निजीकरण का विरोध तेज

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Lucknow

 पनकी (660 मेगावाट) और जवाहरपुर (2×660 मेगावाट) ताप विद्युत गृहों के संचालन एवं अनुरक्षण कार्य को निजी कंपनियों को सौंपने के प्रस्ताव का बिजली कर्मियों ने कड़ा विरोध किया है। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने इसे जनविरोधी और कर्मचारी विरोधी निर्णय बताया है। समिति की कोर कमेटी की बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि एकतरफा टेंडर जारी किया गया तो बिजली कर्मचारी कार्यस्थल से बाहर आकर व्यापक आंदोलन करेंगे। पदाधिकारियों ने कहा कि इन परियोजनाओं पर हजारों करोड़ रुपये खर्च हुए हैं और निजीकरण से उत्पादन लागत बढ़ेगी तथा उपभोक्ताओं पर बोझ पड़ेगा। समिति ने मांग की है कि आउटसोर्सिंग प्रक्रिया तत्काल रोकी जाए। चेतावनी दी गई कि मांग न माने जाने पर 13 मई को काली पट्टी बांधकर विरोध और आगे प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।