news-details

पनकी पुल के गड्ढे 24 घंटे में भरने के निर्देश

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। पनकी पड़ाव पुल की जर्जर हालत और जगह-जगह बने गड्ढों को लेकर बुधवार को सांसद रमेश अवस्थी और गोविंद नगर विधायक सुरेंद्र मैथानी ने निरीक्षण किया। पुल की बदहाल स्थिति देखकर दोनों जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी जताई और मौके पर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अनूप मिश्रा समेत संबंधित अधिकारियों को बुलाकर आवश्यक निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान सांसद और विधायक ने अधिकारियों से पूछा कि क्या उनके आने पर ही पुल और सड़कों की स्थिति देखने की जरूरत पड़ती है। उन्होंने पुल पर बने सभी गड्ढों को 24 घंटे के भीतर दुरुस्त कराने और तीन दिन में पूरी मरम्मत का काम शुरू कराने के निर्देश दिए। दोनों ने कहा कि वे दो दिन बाद दोबारा मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य की प्रगति देखेंगे।सांसद रमेश अवस्थी ने पुल के दोनों ओर मजबूत रेलिंग लगाने के निर्देश भी दिए, ताकि किसी वाहन के नीचे गिरने की आशंका न रहे। उन्होंने कहा कि पनकी पड़ाव पुल आवागमन का प्रमुख मार्ग है। यहां से रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। पुल की खराब हालत से राहगीरों को परेशानी के साथ दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ है। अधिकारियों से जल्द कार्रवाई कर लोगों को राहत देने को कहा गया।