news-details

पनकी बवाल का आरोपी लंगड़ाता दिखा

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। पनकी थाना क्षेत्र के एफ ब्लॉक में पुरानी रंजिश को लेकर हुए खूनी संघर्ष के मुख्य आरोपी अभय यादव का थाने से लंगड़ाते हुए बाहर निकलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।शुक्रवार को दो पक्षों के बीच हुए विवाद में जमकर पथराव, बमबाजी और फायरिंग हुई थी। फायरिंग में नीतेश दुबे गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है।घटना के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी अभय यादव को गिरफ्तार कर लिया था। वायरल वीडियो में वह थाने से बाहर निकलते समय लंगड़ाता नजर आ रहा है।डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि पूछताछ में अन्य आरोपियों के नाम भी सामने आए हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।