
पारदर्शी विकास ब्यूरो कुशीनगर जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को पडरौना की कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे 8 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 52 ताश के पत्ते, ₹49,444 नकद मालफड़ और 5 मोटरसाइकिल बरामद की हैं।पुलिस के अनुसार, थाना कोतवाली पडरौना क्षेत्र में जुआ खेलने की सूचना पर टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान सभी आरोपियों को मौके से पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में अमृतेश राव, शुभम यादव, अतुल गौड़, ऐतेशाम अख्तर, राज यादव, सुहैल अंसारी, रवि चौरसिया और सरवन जायसवाल शामिल हैं।इस मामले में थाना कोतवाली पडरौना में मु0अ0सं0 292/2026 के तहत धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश तिवारी, उपनिरीक्षक वीरेन्द्र बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक चन्दन प्रजापति समेत कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।