
Pardarshi Vikas News Kushinagar
पडरौना नगर पालिका क्षेत्र में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 133वां एपिसोड उत्साहपूर्वक सुना गया। यह आयोजन नगरपालिका परिषद पडरौना के अध्यक्ष विनय जायसवाल के आवास पर हुआ, जहां जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों की अच्छी-खासी मौजूदगी रही।सुबह 10 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने सिविल न्यूक्लियर प्रोग्राम, ग्रीन एनर्जी, कृषि विकास, बुद्ध पूर्णिमा, बीटिंग रिट्रीट, पर्यावरण संरक्षण, वन्य जीवों की सुरक्षा, पूर्वोत्तर भारत की प्राकृतिक सुंदरता, बांस की खेती और तकनीक के प्रभाव जैसे विविध विषयों पर अपने विचार साझा किए।उन्होंने युवाओं को देश का भविष्य बताते हुए उनकी ऊर्जा, नवाचार और सामाजिक जागरूकता को राष्ट्र निर्माण का आधार बताया। साथ ही देशवासियों से नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।कार्यक्रम के उपरांत अध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है। उन्होंने कृषि, रक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक, खेल और अंतरिक्ष के क्षेत्र में उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने की बात कही।उन्होंने यह भी कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद देश में ईंधन की उपलब्धता और मूल्य संतुलन सरकार की मजबूत विदेश नीति का परिणाम है।इस अवसर पर मनीष बुलबुल जायसवाल, संतोष चौहान, आकाश वर्मा, सनी मिश्र, भरत चौधरी, अनिल पाण्डेय, अभय मारोदिया सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।