
पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा। सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत गुरूवार पीएम श्री राजकीय इंटर कालेज बांदा के छात्रों द्वारा मंडलीय मास्टर ट्रेनर/समन्वयक डा. पीयूष मिश्र के निर्देशन में जागरूकता अभियान में बढ़-कर कर प्रतिभाग लिया इस अवसर पर छात्रों द्वारा राजकीय इंटर कालेज बांदा से रैली निकालते हुए रोडवेज परिसर बांदा में चालकों , परिचालकों एवं उपस्थित आम जनमानस के साथ संवाद करते हुए सभी को यातायात नियमों के पालन करने अपील की। चालकों से वाहन चलाते समय स्वयं सीट बेल्ट लगाते हुए नशे की हालत में वाहन ना चलाना एवं सीमित गति में वाहन चलाने की अपील की तथा निवेदन किया कि सावधानी से ओवर टेकिंग करें क्योंकि सभी सवारियों की सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाने की जिम्मेदारी आपकी है, चालकोंध् परिचालकों से अपील की कि समय-समय पर नेत्र परीक्षण एवं स्वास्थ्य कैंप में जाकर अपना मानसिक स्वास्थ्य का परीक्षण आवश्यक कराए इस अवसर पर उपस्थित यात्रियों से डॉ. पीयूष मिश्रा ने अपील की कि हेलमेट एवं सीट बेल्ट की महत्ता को स्वयं समझते हुए समाज में सभी को जागरूक करने का कष्ट करें जिससे भारत में सड़क दुर्घटना में होने वाली मृत्यु दर में कमी लाई जा सके साथ ही एक श्रेष्ठ मददगार के रूप में सड़क में घायल व्यक्ति की मदद करने हेतु सदैव तत्पर रहे इस अवसर पर पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज बांदा के छात्रों द्वारा बनाए गए पोस्टर का प्रदर्शन किया तथा आम जनमानस को यह संकल्प दिलाया कि यातायात नियमों का पालन करके हम एक आदर्श नागरिक का कर्तव्य निभा सकते हैं । अंत में डॉ. पीयूष मिश्र ने सभी को सड़क सुरक्षा शपथ दिलाई ।