
पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जनता एक बार फिर उन्हें स्वीकार नहीं करेगी और यूपी की जनता उन्हें गंभीरता से नहीं लेती।पीयूष गोयल ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश विकास से वंचित रहा, कानून-व्यवस्था कमजोर हुई और विभाजनकारी राजनीति को बढ़ावा मिला। उन्होंने कहा कि जनता इस बात को भूली नहीं है और भविष्य में भी ऐसे नेतृत्व को स्वीकार नहीं करेगी।यह बयान ‘विकसित भारत संकल्प सम्मेलन’ के दौरान दिया गया, जो मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में कई भाजपा नेता, जनप्रतिनिधि और प्रबुद्ध वर्ग के लोग मौजूद रहे।इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्र प्रेरणा स्थल का भी दौरा किया और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकास के नए आयाम छू रहा है और ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है।