
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता जितेन्द्र मिश्र ने मंगलवार को पार्टी पदाधिकारियों के साथ क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर पीड़ित और शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात की। टिकरी, धारमीरपुर, टीकरमाफी और खेरौना में उन्होंने परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की और हरसंभव मदद का भरोसा दिया।खेरौना में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से विद्याशंकर प्रजापति की मौत का मामला सामने आया है। स्थानीय स्तर पर बिजली व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। जितेन्द्र मिश्र ने अधिकारियों से बातचीत कर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की। टिकरी में पूर्व प्रधान बृजलाल की बहू और नवजात बच्चे की प्रसव के बाद मौत पर उन्होंने परिवार के प्रति संवेदना जताई। धारमीरपुर में सुरेश विश्वकर्मा के 72 वर्षीय पिता और 38 वर्षीय भाभी पूजा की मौत पर भी उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया। टीकरमाफी में व्यवसायी पप्पू मौर्य के भाई राजाराम मौर्य की बीमारी से हुई मौत पर शोक व्यक्त किया। जितेन्द्र मिश्र ने कहा कि दुख की घड़ी में पार्टी पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने गांव में नालियों की सफाई, गंदगी और अन्य स्थानीय समस्याओं को लेकर भी संबंधित अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की। इस दौरान जिला सचिव राजपाल, संजय कुमार, शमशेर बौद्ध, लक्ष्मण प्रसाद, कमलेश कुमार, श्याम कुमार, कुल रोशन एडवोकेट, फूल चंद्र बौद्ध समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।