
पारदर्शी विकास न्यूज़ सुलतानपुर । हलियापुर थाना क्षेत्र के उमरा गांव में पेड़ की लकड़ी के विवाद को लेकर हुए हमले में एक युवक की मौत हो गई। 29 अप्रैल को आए तूफान में शिवकुमार तिवारी का नीम का पेड़ अयोध्या प्रसाद अग्रहरि की छत पर गिर गया था। बाद में पेड़ की लकड़ी को लेकर विवाद बढ़ गया।6 मई की शाम शिवकुमार तिवारी और पुत्तन तिवारी ने लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से विजय कुमार अग्रहरि पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान अयोध्या में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।