news-details

पौधरोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो कसया, कुशीनगर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कसया तहसील क्षेत्र के ग्राम मधुरिया सरैया महंत पट्टी स्थित सुदामा दास जी की कुटी एवं विन्धाचल दास जी की कुटी परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए।शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश सचिव एवं जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी सिया शरण पाण्डेय के नेतृत्व में फलदार, औषधीय, शोभाकार एवं पुष्पीय पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में सुमंत्र गिरी, उत्तम नारायण गिरी, रोहित कुमार गिरि, रविंद्र गुप्ता, पुजारी मुकेश दास (छत्तीसगढ़), अतुल शर्मा, विशाल शर्मा, इरफान अंसारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।इस अवसर पर सिया शरण पाण्डेय ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण के कारण पर्यावरणीय संतुलन लगातार प्रभावित हो रहा है। जलवायु परिवर्तन के चलते बेमौसम गर्मी, अत्यधिक वर्षा और कड़ाके की ठंड जैसी परिस्थितियां देखने को मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि धरती और आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित रखने के लिए पौधरोपण को जनआंदोलन का रूप देना होगा।कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया तथा लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील की।