news-details

पौधरोपण अभियान-2026 को जन आंदोलन बनाने की तैयारी

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। पौधरोपण अभियान-2026 को सफल बनाने और पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी बढ़ाने के लिए सोमवार को डीएफओ कार्यालय में समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभागीय वनाधिकारी रणवीर मिश्र ने की।बैठक में सरकारी विभागों, सामाजिक संस्थाओं, युवा संगठनों और स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। डीएफओ ने कहा कि इस बार पौधरोपण अभियान को केवल सरकारी कार्यक्रम तक सीमित न रखकर जन आंदोलन का रूप दिया जाएगा।एनसीसी, एनएसएस, नेहरू युवा केंद्र, युवक मंगल दल और महिला मंगल दल को अभियान से जोड़ने की योजना बनाई गई। वहीं व्यापार मंडलों से बाजारों और प्रमुख मार्गों पर हरित पट्टी विकसित करने में सहयोग मांगा गया।किसान उत्पादक संगठनों के माध्यम से किसानों को कृषि वानिकी से जोड़ने पर भी जोर दिया गया। पौधों की निगरानी के लिए जियो-टैगिंग और डिजिटल मॉनिटरिंग की व्यवस्था की जाएगी। स्थानीय स्तर पर वृक्ष मित्रों को पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।