
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को रश्मि सिंह ने दी रफ्तार
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। एक पेड़ मां के नाम अभियान को अपने जन्मदिन की खुशी के साथ जोड़ कर भाजपा नेत्री ने अमेठी की धरती को हरियाली और जल भंडार से समृद्ध करने का काम शुरू किया है। आम के बागों की संख्या लगातार कम होने और हरे पेड़ों की कटान को गंभीरता से लेते हुए रश्मि सिंह ने पंचायत प्रतिनिधियों और अपने समर्थकों के माध्यम से वर्तमान वर्षा काल में दो हजार आम के पौधे लगवाने का संकल्प लिया है। रश्मि सिंह ने गुरुवार को भेंटुआ विकास खंड के एक दर्जन से अधिक गांवों में ग्राम प्रधानों , महिलाओं और पंचायत प्रतिनिधियों को आम की अच्छी प्रजातियों के पौधे वितरित किए। रश्मि सिंह ने गुरुवार को कुडवा,धरईमाफी,शारदन,पिंडोरिया,शिवगढ़ जलालपुर आदि ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधानों, पंचायत प्रतिनिधियों और महिलाओं से आत्मीय मुलाकात की। वर्तमान राजनीति पर संवाद किया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से 12जुलाई को शुरू किए गए वृक्षारोपण अभियान महायज्ञ से जुड़कर एक पेड़ मां के नाम रोपित करने के संदेश दिए। सभी परिवारों को आम के एक एक पौधे दिए।महिलाओं और बुजुर्गो का हाल चाल लिया, उनके मन की बात की और छोटे बच्चों को प्यार दुलार किया।रमेश सिंह,राम चन्द्र कश्यप, श्याम बिहारी सिंह, शकुंतला पाल,शेर बहादुर सिंह, कंचन यादव, सावित्री यादव, नरेन्द्र दूबे कसारा, विकास सिंह आदि मौजूद रहे।
मुख्य मंत्री योगी जी ने 12जुलाई को वृक्षारोपण महाअभियान महायज्ञ की शुरुआत की थी और एक पेड़ मां के नाम लगाने और उसकी सुरक्षा के संदेश दिए थे। हम भी इस अभियान का हिस्सा बने हुए हैं। अमेठी जिले में वर्तमान वर्षाकाल में अभी तक 53लाख से अधिक पौधे लग चुके हैं। पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, उसे जीवित रखना और वृक्ष बनने तक संरक्षण करना अभियान की असली सफलता है।-रश्मि सिंह , पूर्व प्रमुख/वरिष्ठ नेता भारतीय जनता पार्टी, अमेठी