news-details

पेट्रोल-डीजल और CNG फिर महंगे

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS देश में पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में पेट्रोल 87 पैसे महंगा होकर ₹99.51 प्रति लीटर और डीजल 91 पैसे बढ़कर ₹92.49 प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं दिल्ली-एनसीआर में CNG की कीमत ₹1 प्रति किलो बढ़ने के बाद ₹81.09 हो गई है। पिछले 10 दिनों में यह तीसरी बार है जब ईंधन की कीमतों में इजाफा किया गया है। इससे पहले 15 मई और 19 मई को भी दाम बढ़ाए गए थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को इसकी मुख्य वजह माना जा रहा है। पेट्रोल-डीजल महंगे होने से मालभाड़ा, बस-ऑटो किराया, खेती की लागत और रोजमर्रा की जरूरी चीजों के दाम बढ़ने की आशंका है। सरकारी तेल कंपनियों का कहना है कि लंबे समय से कीमतें स्थिर रहने के कारण उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा था। देश में ईंधन की कीमतें अंतरराष्ट्रीय क्रूड ऑयल के दाम, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, एक्साइज ड्यूटी और राज्यों के वैट के आधार पर तय होती हैं। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने भी लोगों से पेट्रोलियम उत्पादों का संयमित उपयोग करने की अपील की है।