news-details

पेट्रोल-डीजल महंगा, लोगों का बिगड़ा बजट

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार चौथी बार बढ़ोतरी हुई है। नई दरों के बाद लखनऊ में पेट्रोल 101.86 रुपये और डीजल 95.35 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है।फ्यूल की कीमत बढ़ने से आम लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। पेट्रोल पंपों पर पहुंचे लोगों ने कहा कि महंगाई से घर का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और किसानों पर इसका सबसे ज्यादा असर पड़ रहा है।लोगों का कहना है कि पेट्रोल-डीजल महंगा होने से ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ रहा है, जिसका असर खाने-पीने, पढ़ाई और रोजमर्रा की जरूरतों पर पड़ रहा है। छात्रों ने कहा कि सीमित खर्च में गुजारा करना मुश्किल हो गया है।कुछ लोगों ने कहा कि अगर यही स्थिति रही तो वाहन चलाना मुश्किल हो जाएगा और साइकिल ही सबसे बेहतर विकल्प बचेगी। वहीं किसानों ने भी बढ़ती महंगाई पर चिंता जताई है।