
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सोमवार को पेट्रोल ₹101.56 प्रति लीटर और डीजल ₹95.04 प्रति लीटर पहुंच गया। शहर के 319 पेट्रोल पंपों पर नए रेट लागू हो गए हैं।जानकारी के मुताबिक, 15 मई से अब तक 11 दिनों में 4 बार कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। इस दौरान पेट्रोल-डीजल के दामों में कई चरणों में बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे आम लोगों पर सीधा असर पड़ रहा है।पेट्रोल पंप पर पहुंचे लोगों ने कहा कि बढ़ती कीमतों से ट्रांसपोर्ट महंगा होगा और इसका असर रोजमर्रा की जरूरतों पर भी पड़ेगा। लोगों का कहना है कि महंगाई बढ़ने से जीवनयापन मुश्किल होता जा रहा है, जबकि आय में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।एक उपभोक्ता ने कहा कि बार-बार दाम बढ़ने से बजट बिगड़ रहा है और सरकार को इस पर नियंत्रण करना चाहिए। वहीं पेट्रोल पंप संचालकों के अनुसार, लगातार बढ़ते रेट का असर बाजार और ग्राहकों दोनों पर पड़ रहा है।