
PARDARSHI VIKASH NEWS देश में 19 मई से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में औसतन 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी गई है। इससे पहले 15 मई को भी ईंधन के दाम 3-3 रुपए प्रति लीटर बढ़ाए गए थे। यानी पांच दिनों के भीतर दूसरी बार कीमतों में इजाफा हुआ है। बढ़ती कीमतों का असर कई राज्यों में साफ दिखाई दे रहा है। Uttar Pradesh के कई जिलों में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग गई हैं और कुछ जगहों पर सीमित मात्रा में ही तेल दिया जा रहा है। Bihar और Rajasthan में भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तेल कंपनियों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 70 डॉलर से बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचने से दबाव बढ़ा है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ईरान-अमेरिका संकट के कारण वैश्विक बाजार में अस्थिरता बनी हुई है। विशेषज्ञों का मानना है कि ईंधन महंगा होने से मालभाड़ा, सब्जियां, राशन, बस-ऑटो किराया और खेती की लागत भी बढ़ सकती है। Narendra Modi ने भी हाल ही में लोगों से पेट्रोल और डीजल का इस्तेमाल संयम से करने की अपील की थी।