
पारदर्शी विकाश न्यूज़ लखनऊ। सपा प्रमुख Akhilesh Yadav के छोटे भाई प्रतीक यादव की छोटी बेटी पद्मजा ने अपने पिता की याद में एक भावुक टैटू बनवाया है। पद्मजा ने अपने हाथ पर ऐसी तस्वीर गुदवाई है, जिसमें उनके पिता प्रतीक यादव उन्हें प्यार से गले लगाए हुए दिखाई दे रहे हैं।टैटू में पिता-पुत्री के स्नेहपूर्ण रिश्ते को बेहद भावनात्मक अंदाज में दर्शाया गया है। तस्वीर में प्रतीक यादव अपनी बेटी पद्मजा को सीने से लगाए हुए नजर आ रहे हैं। इस टैटू का वीडियो टैटू आर्टिस्ट साक्षी पंवार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर साझा किया है, जिसे लोग काफी भावुकता के साथ देख रहे हैं।गौरतलब है कि प्रतीक यादव का 13 मई को लखनऊ में निधन हो गया था। उनके निधन के बाद परिवार और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई थी। उनकी पत्नी Aparna Yadav राजनीति में सक्रिय हैं। परिवार में उनकी दो बेटियां प्रथमा और पद्मजा हैं।पिता के प्रति अपने प्रेम और स्मृतियों को संजोने के लिए पद्मजा द्वारा बनवाया गया यह टैटू सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। कई लोगों ने इसे पिता-पुत्री के अटूट रिश्ते और भावनात्मक जुड़ाव का प्रतीक बताया है।